उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

सपा कार्यकर्ताओं ने केक खिलाकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

सपा कार्यकर्ताओं ने केक खिलाकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
सपा कार्यकर्ताओं ने केक खिलाकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर रविवार को जन्मदिन मनाया।

आरडीसी स्थित सपा के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राशिद मलिक व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी कार्यकताओं ने संयुक्त रूप से मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटा और उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रण भी लिया।

इस अवसर पर राशिद मलिक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के एक मात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने हमेशा जाति व धर्म से उपर उठकर राजनीति की। उन्होंने कई बार उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालकर प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए।

यह भी पढ़े: गाजियाबाद में बोले मोहन भागवत, भारत ही कर सकता है विश्व कल्याण 

राहुल चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता मुलायम सिंह यादव के योगदान को कभी भुला नहीं सकेगी। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद आदिल मलिक, मुकीम चौधरी, रश्मि चौधरी, पुष्पा शर्मा समेत तमाम सपाई उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button