अद्धयात्मजीवनशैली

घर की सारी नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकाल देगी घर की बनी खास धूपबत्ती

उज्‍जैन : सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे महीने भगवान शिव की आराधना की जाती है। कहते हैं कि सावन में भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए स्वयं पृथ्वी लोक पर आते हैं। अब उनके स्वागत में कोई कसर ना रह जाए इसलिए सभी भक्त अपने घरों को सजाते हैं और शिवजी का विशेष रूप से पूजन करते हैं। घर में किसी भी तरह की नेगेटिविटी ना रहे और भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे, इसके लिए आज हम आपके साथ घर पर ही आसानी से बन जाने वाली एक विशेष धूपबत्ती को बनाने की विधि शेयर करने वाले हैं। तो इस सावन भगवान शिव की पूजा इसी धूपबत्ती से करना ना भूलें।

सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। शिवजी के इस प्रिय महीने में उन्हें मनाने के लिए सभी भक्त उनकी पूजा अर्चना करते हैं। पूजा करते वक्त जिस चीज की सबसे पहले जरूरत पड़ती है वो है बाती। बिना बाती के तो पूजा शुरू ही नहीं हो सकती। कई लोग बाजार से रेडीमेड घी की बाती खरीद कर लाते हैं। इन्हें दिए में लगाकर आसानी से प्रज्वलित किया जा सकता है। लेकिन ये अक्सर मोमबत्ती और मिलावटी घी से बनाई जाती हैं। आज हम आपको घर पर ही दीया बाती बनाने का तरीका बताने वाले हैं। ये आम दीया बाती से बिल्कुल अलग हैं। इन्हें जलाने से आपके घर में कपूर की खुशबु फैल जाएगी जिससे माहौल में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

देसी घी से तैयार स्पेशल दीया बाती को बनाने के लिए आपको बहुत ही कम चीजों की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए बस आपको लगभग 1 कटोरी देसी घी, 6 से 7 कपूर के टुकड़े और लगभग 30 रूई की बातियों की जरूरत होगी। आप अपने हिसाब से इनकी क्वांटिटी को कम या ज्यादा कर सकते हैं।

होममेड दीया बाती बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में देसी घी को रखकर गर्म कर लें। इसके बाद इसे थोड़ी देर हल्का सा ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब कपूर के टुकड़ों को पीसकर एक फाइन यानी बारीक पाउडर तैयार कर लें। पिसे हुए कपूर के चूरे को इस देसी घी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब बारी है बाती बनाने की। इसके लिए आपको बर्फ जमाने वाली ट्रे की जरूरत होगी। इस आइस क्यूब ट्रे के हर खांचे में रूई की गोल-गोल बाती बनाकर रखते जाएं। अब इनमें देसी घी वाले मिक्सचर को धीरे-धीरे डाल दें। ध्यान रहे कि बाती का सिरा ऊपर की तरफ उठा हो। अब इन्हें लगभग आधे घंटे के लिए फ्रिज में छोड़ दें। ये जमने के बाद सख्त हो जाएंगी।

फ्रिज में जमने के बाद बाती सख्त हो जाएंगी। अब आप जब चाहे इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह शाम जब भी भगवान शिव की पूजा करें इनमें से एक बाती को दीए में लगाकर प्रज्वलित करें। इसके जलते ही पूरे घर का वातावरण कपूर की भीनी-भीनी महक से भर जाएगा। इससे घर की सारी नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगा और घर में शांत और पॉजिटिव माहौल तैयार होगा।

Related Articles

Back to top button