उत्तर प्रदेशराज्य

हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, महिलाओं-बच्चों समेत 27 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है, वहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 27 लोगों की मौत हो जाने की खबर आ रही है। साथ ही साथ 100 के अधिक भक्त घायल बताए जा रहे हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सिंकरामऊ कोतवाली क्षेत्र के फुलराई गांव में भोले बाबा के प्रवचन का आयोजन किया गया था, जिसमें ज्यादा भीड़ और गर्मी अधिक होने के कारण पहले कई भक्त बेहोश होने लगे। जैसे ही यह खबर बाकी लोगों में फैली तो पंडाल में भगदड़ मच गई। इसके चलते कई श्रद्धालु दबे गए। फिलहाल हादसे की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और स्थित पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि इस भगदड़ में करीब 50 से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी आ रही है। मृतकों में अधिकांश लोग हाथरस और एटा जिले के रहने वाले हैं। मृतकों को अलीगढ़ और एटा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल रवाना हो गए हैं। घटनास्थल से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि 27 शव एटा के पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। इसमें एक ही परिवार के कई लोगों की मौत बतायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button