उत्तर प्रदेशकानपुर नगरराज्यराष्ट्रीय

यूपी: चकेरी एयरपोर्ट पर उतरी फ्लाइट का अगला पहिया जाम, सुबह भरी थी उड़ान…

यूपी: चकेरी एयरपोर्ट पर उतरी फ्लाइट का अगला पहिया जाम, सुबह भरी थी उड़ान...
यूपी: चकेरी एयरपोर्ट पर उतरी फ्लाइट का अगला पहिया जाम, सुबह भरी थी उड़ान…

कानपुर: दिल्ली से कानपुर आ रही फ्लाइट का अगला पहिया चकेरी एयरपोर्ट पर उतरते समय जाम हो गया। गनीमत रही कि स्पीड कम होने की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। पायलट ने अपनी सूझबूझ से विमान को सुरक्षित एक किनारे खड़ा किया। इंजीनियरों ने ठीक करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।

इस वजह से फ्लाइट दिल्ली लौट नहीं सकी। अब यह फ्लाइट मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे फ्लाइट ने अहिरवां एयरपोर्ट पर लैंड किया। मेन रनवे से पार्किंग रनवे की ओर मुड़ी तो अगला पहिया जाम हो गया। उससे आवाज आने लगी।

ये भी पढ़ें: पटाखों से झुलसी भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पोती की मौत

पायलट ने किसी तरह विमान को किनारे कर खड़ा किया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। फ्लाइट के सभी 82 यात्रियों को उतारा गया। वहीं इस फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मंगलवार सुबह बुलाया गया। तमाम कोशिशों के बाद पहिया के जाम होने की वजह का पता नहीं चल सका। इसलिए यात्रियों से रिफंड लेने को कहा गया।

23 यात्रियों ने वापस लिया पैसा, आज 57 जाएंगे

दिल्ली जाने वाले 80 यात्रियों में से 23 यात्रियों ने किराया वापस ले लिया। बाकी 57 यात्री मंगलवार को इस फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। कांशीराम अस्पताल के एसीएमओ डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी वेरोनिका सिंह की दिल्ली से पुणे की शाम साढ़े चार बजे कनेक्टिंग फ्लाइट थी। इससे जाना मुमकिन नहीं था, दूसरी व्यवस्था भी विमानन कंपनी नहीं करा सकी। इसलिए रिफंड ले लिया है। मंगलवार को अमौसी से सीधे पुणे की फ्लाइट पकड़ेगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button