अपराधदिल्लीराज्य

दिल्ली में रेत के ढेर से उठी बदबू तो खुला मजदूर की मौत का राज, हत्या के बाद निर्माणाधीन इमारत में छिपाई थी लाश

पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के नवीन शाहदरा इलाके में निर्माणाधीन इमारत की छत पर रेत के नीचे दबा युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना जे-4 नवीन शाहदरा की है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, निर्माण स्थल से बदबू आने पर श्रमिकों ने सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चौथी मंजिल की छत पर जांच की तो युवक का शव रेत-बदरपुर के नीचे दबा मिला। शव काफी सड़ चुका था, जिससे अंदेशा है कि हत्या तीन से चार दिन पहले की गई थी।

श्रमिक है मृतक पर कहीं और काम करता था
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक श्रमिक था, लेकिन वह इस निर्माणाधीन इमारत में काम नहीं कर रहा था। संभावना है कि उसे किसी अन्य जगह से यहां बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को छिपाने के लिए रेत के नीचे दबा दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के तरीके और अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और निर्माण स्थल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button