अन्तर्राष्ट्रीय

यह है एक ऐसा गांव जहां पर की जाती है जहरीले सांपों की खेती, जानें इसके पीछे की वजह

चीन : सांप इतने जहरीले जानवर होते हैं कि इनके काटने पर अगर जहर ज्यादा फैल जाए तो लोगों की मौत (Death) भी हो जाती है। यही कारण है कि सांप को देख भर लेने से लोगों की रूह कांप जाती है। आप इसे छूना तो दूर इसके पास खड़े होने से भी डरेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं की दुनिया में एक ऐसा देश भी है। जहां पर सांपों की खेती (Snake Farms) होती है? शायद नहीं सुना होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। उस जगह के बारे में।

दरअसल, सांपों की खेती चीन (China) के झेजियांग प्रांत के एक गांव में की जाती है। यह सुनकर आपको शायद यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। बता दें कि चीन में ये आज से नहीं, बल्कि बहुत समय पहले से ही किया जाता है। जानकारी के मुताबिक, साल 1980 में इस गांव में पहली बार सांपों की खेती किया गया था। जिसका सीधा मतलब है कि इस गांव के लोग कई सालों से खेतों में फसल की जगह सांपों को पालते हैं।

गौरतलब है कि चीन के लोग सांपों को अपने घरों में इसलिए पालते हैं क्योंकि इन सांपों की वजह से ही ये लोग अपना घर चला पाते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। चीन के इस गांव के लोग जहरीले सांपों को पालते हैं और इन सांपों की खेती करते हैं। बता दें कि यहां से हर साल करीब 30 लाख सांपों की खेती किया जाता है। जिसकी वजह से इस गांव में रहने वाले लोग इन सांपों को अपनी आय का मुख्य जरिया बनाते है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गांव में 100 से भी ज्यादा स्नेक फार्म हैं और इनका इस्तेमाल त्वचा सम्बंधित रोगों को ठीक करने से लेकर कैंसर की दवाइयों को बनाने तक किया जाता है। सांपों की खेती कर करीब 1,000 लोग अपना जिंदगी गुजार रहे हैं।

Related Articles

Back to top button