राज्यहरियाणा

हिसार में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत से मातम

हिसार : जिले के आदमपुर-अग्रोहा रोड पर एक मैरिज पैलेस के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। हादसे के समय तीनों युवक एक बुलेट बाइक पर सवार थे।

जानकारी के मुताबिक तीनों दोस्त रविवार रात को बाइक पर सवार होकर आदमपुर से अग्रोहा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्राली से टकराने से बाइक सड़क पर फिसल गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों में रानी बाग निवासी प्रदीप बैनीवाल, शिव कॉलोनी निवासी पंकज बैनीवाल तथा जवाहर नगर निवासी रजा मोहम्मद शामिल है। एक साथ तीन जवान दोस्तों की मौत से आदमपुर में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त किसी जरूरी कार्य से कहीं जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : क्रिकेटर युवराज सिंह पर हरियाणा में एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

Related Articles

Back to top button