राज्यराष्ट्रीय

पिछले 22 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे किसान की मौत

पिछले 22 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे किसान की मौत
पिछले 22 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे किसान की मौत

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 22 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली-हरियाणा सीमाओं पर हजारों की संख्या में पंजाब व अन्य राज्यों के किसान धरना दे रहे हैं।

बीती शाम सिंघु बॉर्डर पर एक संत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अभी इसकी जांच चल ही रही थी कि गुरुवार सुबह फिर एक किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जय सिंह (35) के रूप में हुई है, वह पंजाब के बठिंडा के रहने वाले थे और बहादुरगढ़ में बाईपास पर पिछले कई दिनों से आंदोलन में डटे हुए थे।

बताया जा रहा है कि सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है। घटना सुबह करीब तीन बजे की है। परिवार में इनके तीन बच्चे हैं।

यह भी पढ़े: भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू में ढील, अब रात दस बजे तक खुलेंगी दुकानें

वहीं, अत्यधिक ठंड के चलते गुरुवार तड़के एक और किसान की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

बीमार किसान का नाम जगविंदर बताया जा रहा है। वह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। सुबह 4:30 बजे उसकी हालत अचानक बिगड़ी। इस बीच न्यूनतम तापमान रात को 3 डिग्री दर्ज किया गया।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button