दोस्त संग मिलकर अपनी ही बेटी का गला घोंटा, फिर तेजाब डालकर… सच्चाई जान कांप उठेगी रूह

लखनऊ: लखनऊ के चिनहट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने दोस्त संग मिलकर अपनी ही नाबालिग बेटी का गला घोंटकर मार डाला और चेहरे पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के मुताबिक, 16 अप्रैल को धावा, चिनहट निवासी विजय कुमार चौबे ने IGRS के जरिए अपनी बेटी वंदना चौबे जिसकी उम्र 16 वर्ष के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल और संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची थी।
पिता ने बताई सारी बात
आरोपी पिता का कहना है कि वह अपनी बेटी के चाल चलन से बहुत परेशान था। फैजाबाद रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी में बस चलाने वाले विजय कुमार चौबे ने बताया कि बेटी की वजह से उनहें कई बार किराए का घर बदलना पड़ा, यहीं नहीं 2025 में बेटी प्रेमी के साथ लापता हो गई थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों को ढूंढकर प्रेमी को जेल भेजा, और उसके बाहर आने के बाद बेटी फिर उससे बात करने लगी थी। जिसकी वजह से पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी।
कार से लेकर गए
13 अप्रैल को आरोपी पिता ने दोस्त संग मिलकर किराए की कार ली और बेटी को झाड़-फूंक कराने के बहाने घर से बाहर ले गए। रास्ते में ढाबे पर रुकने के बाद देर रात बाराबंकी के कुर्सी रोड पहुंचे, जहां सुनसान जगह पर कार के अंदर सो रही बेटी का गला घोंट दिया. डीसीपी ने आगे बताया कि, बेटी के विरोध करने पर भी आरोपी नहीं रुके और तब तक गला दबाते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। यहीं नहीं मौत के बाद बेटी की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया।



