अन्तर्राष्ट्रीय

कल दुनिया हो जाएगी 8 अरब , भारत पछाड़ेगा चीन को

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक दुनिया की आबादी 15 नवंबर को 8 अरब के जादुई आंकड़े को पार कर जाएगी। विश्व जनसंख्या संभावना 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की आबादी साल 2080 के आसपास अपने चरम पर पहुंच जाएगी। इस दौरान जनसंख्या के 10.4 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत साल 2023 तक चीन को पीछे छोडक़र दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

लंबे समय तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन ने एक बच्चे की सख्त नीति को साल 1980 से 2015 तक लागू किया, लेकिन अब घटती जनसंख्या के चलते सरकार की कोशिश है कि लोग कम से कम 3 बच्चे पैदा करें। लेकिन चीन में कई विवाहित युवा केवल एक ही बच्चा पैदा करना चाहते हैं और हालत यहां तक है कि युवा शादी ही नहीं करना चाहते हैं। दरअसल, चीन में बच्चों को पालना बहुत खर्चीला होता जा रहा है। इसी के चलते बहुत सी चीनी लड़कियां अब काफी देरी से शादी कर रही हैं, जिससे उनका गर्भवती होना कठिन हो गया है।

Related Articles

Back to top button