उत्तर प्रदेशफीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

उप्र में चार मंडलायुक्त व छह जिलाधिकारी समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

उप्र में चार मंडलायुक्त व छह जिलाधिकारी समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस तबादले में चार मंडलों के आयुक्त और छह जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं।

शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज में अब तक मंडलायुक्त के पद पर तैनात आर. रमेश कुमार को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। रणवीर प्रसाद बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिए गए हैं। मेरठ की मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम भी हटा दी गई हैं। उनकी जगह मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

वहीं रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। रामपुर जिला मुरादाबाद मंडल में ही आता है। आंजनेय कुमार सिंह की नियुक्ति वीरेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर की गई है।

जिलाधिकारियों में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी और मथुरा के नगर आयुक्त रविंदर मंदर को रामपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन देवरिया के नए जिलाधिकारी होंगे। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी और मंडी निदेशक जेपी सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात बीके सिंह को नया राज्य संपत्ति अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा भी कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हुए हैं, लेकिन उनकी सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़ें : – इटावा में सपा नेता सरतार सिंह की गोली मारकर हत्या, एसडीएम पर हत्या का आरोप 

 देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।

  1. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  2. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  3. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  4. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button