उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डबिहारब्रेकिंगराज्य

बिहार में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, एक ही परिवार के 6 की मौत

बिहार में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, एक ही परिवार के 6 की मौत

कटिहार : बिहार के कटिहार कुर्सेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 कुर्सेला पुल पर तेज गति में आ रहे ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि इसमें स्कॉर्पियो में सवार नौ लोगों में छह की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

बता दें कि भयावह हादसे में छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार की सुबह 6 बजे हुआ। सभी मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के सदस्य और संबंधी थे और कटिहार के फुलवरिया चौक पर लड़की के लिए लड़के का छेका करने के लिए आए थे। बताया जाता है कि लौटने के क्रम में कुर्सेला कोसी पुल पर अत्यधिक गति होने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और खड़े ट्रक से जा भिड़ा।

मृतकों में शामिल है

  1. शिवजी महतो 45 वर्ष
  2. नंदलाल महतो 25 वर्ष
  3. राजकुमार 30 वर्ष
  4. अजय महतो 45 वर्ष
  5. रामस्वरूप साह 45 वर्ष
  6. संतोष कुमार 42 वर्ष

घायलों के नाम

  1. चालक कैलाश महतो 40 वर्ष
  2. अर्जुन महतो 50 वर्ष
  3. सुनील महतो 35 वर्ष को गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया

बिहार के कटिहार में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो जाने की दुखद जानकारी मिली है। मैं उन सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: — मिस्रएयर ने बोइंग 777-200 विमानों को इंजन में आई खराबी के बाद सेवा से हटाया – Dastak Times 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button