मनोरंजन

बेटे की मौत के दो महीने बाद इस मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का देर रात निधन हो गया है। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर एक्टर शिव कुमार के यूं अचानक जाने की खबर से हर कोई हैरान है. इसके चलते फैंस उनके निधन को लेकर दुख जता रहे हैं।

इस खबर पर दुख जाहिर करते हुए बीना सरवर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘बहुत ही दुखद खबर। बेटे जहान की मौत के ठीक दो महीने बाद ही उनका निधन हो गया। उनके बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था। 16वें बर्थडे से पहले ही उसकी मौत हो गई।’ जानकारी की मुताबिक सुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार 11 अप्रैल, सोमवार को सुबह 11 बजे मोक्षधाम हिंदू श्मशानभूमि में किया जाएगा।

बता दें, शिव कुमार ने साल 1942 में अ लव स्टोरी, परिंदा, इस रात की सुबह नहीं, चमेली और हजारों ख्वाहिशें ऐसी भी लिखी थीं। बतौर एक्टर उन्होंने फिल्म परिहार, दोहकाल, कमीने, टु स्टेट्स, हिचकी, तू है मेरा संडे, मीनाक्षी सुंदरेश्वर में काम किया था।

शिव कुमार ने अपनी फिल्म परिंदा के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। तो वहीं उन्हें ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के लिए भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म बॉम्बे बॉएज, स्निप, तीन पत्ती, स्टैनली का डब्बा, हैप्पी जर्नी औऱ नेल पॉलिश में भी एक्टर नजर आए थे। एक्टर ने इस दौरान टीवी की दुनिया में भी काम किया था।

Related Articles

Back to top button