राज्य

नर्मदा नदी में नहाते समय दो महिलाएं डूबी, एक का शव बरामद

नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र की दो महिलाएं महालक्ष्मी पर्व पर नर्मदा नदी में स्नान करने गयी थीं, जहां दोनों गहरे पानी में डूब गयीं। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खमरिया रिछई गांव निवासी दुर्गा (19) और किरण (20) महालक्ष्मी पर्व पर नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए कल गोकुला घाट पर अपने स्वजनों के साथ गयी थीं। नर्मदा तट पर अलग अलग स्थल पर महिला और पुरुष नहा रहे थे। तभी इन दोनों का पैर फिसल गया और गहरें पानी में चले गयी। स्थानीय लोग उनको बचाने के लिए कूदे और किरण को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी लापता महिला दुर्गा का पता लगाने का प्रयास किया मगर कही पर पता नहीं चला। महिला की खोजबीन के लिए पुलिस ने आज सुबह एक बार फिर रेस्क्यू शुरू किया है। दोनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार बतायीं गयीं हैं।

Related Articles

Back to top button