उत्तर प्रदेशराज्य

UP Home Guard Exam 2026: 25 से 27 अप्रैल तक होगी लिखित परीक्षा, चरणबद्ध तरीके से जारी होंगे एडमिट कार्ड; तय तारीख पर ही करें डाउनलोड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 22, 23 और 24 अप्रैल को चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि के अनुसार ही डाउनलोड कर सकेंगे।

तीन दिनों में अलग-अलग पालियों में होगी परीक्षा
जारी सूचना के मुताबिक, लिखित परीक्षा तीन दिनों तक अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को केवल उसी दिन का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अनुमति होगी, जिस दिन उनकी परीक्षा निर्धारित है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य दिन का प्रवेश पत्र पहले से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

एग्जाम सिटी की जानकारी पहले ही जारी
अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा शहर की जानकारी 18 अप्रैल 2026 को पहले ही जारी की जा चुकी है। इसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र वाले जिले की सूचना दी गई है, जिससे वे समय रहते अपनी यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी
बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अंतिम समय की किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से तैयारी पूरी रखें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी, इसलिए अभ्यर्थी नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले होमपेज पर उपलब्ध “यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें। लॉगिन करते ही परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा केंद्र पर अपने साथ अवश्य ले जाएं।

Related Articles

Back to top button