अपराध

एक किलो से अधिक चरस के साथ तीन गिरफ्तार, बोलेरो सीज

लोहाघाट पुलिस ने तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 30 ग्राम चरस बरामद की है। साथ ही उनकी बोलेरो वाहन को सीज किया है। पुलिस ने बुधवार को खूनाबोरा से 300 मीटर लोहाघाट की तरफ से बुलेरो में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े: सुल्तानपुर में कोचिंग जा रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंदा ,मौत 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में दीपक खर्कवाल (39) पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल निवासी खर्क खलखड़िया, नवीन चंद्र खर्कवाल (30) पुत्र देवकी नंदन खर्कवाल निवासी खर्क खलकड़िया व हैदर अली (39) पुत्र जाबिर अली निवासी खर्क खलकड़िया शामिल हैं। पुलिस को दीपक खर्कवाल के पास से 520 ग्राम, नवीन खर्कवाल के पास से 260 ग्राम व हैदर अली के पास से 260 ग्राम चरस बरामद हुई। तीनों के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने बताया कि वे चरस अपने घर ग्राम खर्क खलखड़िया से तैयार कर खटीमा व अन्य मैदान इलाकों में महंगे दामों में बेचते हैं। पुलिस टीम में एसओ मनीष खत्री, एसआई हरीश प्रसाद, देवेंद्र मेहता, कांस्टेबल चंचल सिंह, नवल किशोर व सुनील कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button