गाजियाबाद में आज मौसम: दिन में सूरज की तपिश और गर्मी ने दिखाए तेवर
गाजियाबाद का तापमान 40 के पार जाने की संभावना,वायु गुणवत्ता सूचकांक 149 से 224 के बीच।
Ghaziabad weather news: गाजियाबाद में देर रात आई आंधी तूफान के बाद फिर से मौसम बदला है। शुक्रवार को दिन में सूरज की तपिश तेज रही और गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाए। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर समाप्त हो चुका है। गाजियाबाद में अब सूरज की तपिश और उमस लोगों को बेहाल करेगी।
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 1 डिग्री अधिक बताया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिेनों में जिले का तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक गाजियाबाद में तेज गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही अभी लगी रहेगी।
अगले तीन दिन में तापमान 42 डिग्री पार
मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को दिन में तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 18 मई तक इसके 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच तेज हवाएं गर्म और शुष्क होंगी। जिससे ‘लू’ जैसी स्थिति बनने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं और आसमान साफ रहने के गर्म तेज हवाओं का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। शुक्रवार 15 मई को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 149 से 224 के बीच दर्ज किया गया।



