पंजाब

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी जारी

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली चमकने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने खासतौर पर लुधियाना बेल्ट की ओर सक्रिय हो रहे तूफानी सिस्टम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खमाणों, लुधियाना ईस्ट, चमकौर साहिब, समराला, रोपड़, लुधियाना वेस्ट, फिल्लौर, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब और गढ़शंकर क्षेत्रों में मध्यम स्तर के तूफान के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कई शहरों में तेज हवाओं का अनुमान

इसके अलावा चंडीगढ़, मोहाली, खरड़, पटियाला, नाभा, राजपुरा, बरनाला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, फगवाड़ा, नकोदर, होशियारपुर, दसूया और नंगल समेत कई इलाकों में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्के तूफान की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि तेज आंधी और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। साथ ही किसानों और यात्रियों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button