अन्तर्राष्ट्रीय

क्या ख़त्म होगा रूस-यूक्रेन का महायुद्ध ? बातचीत को राजी हुए पुतिन

वाशिंगटन: क्या यूक्रेन में विगत 9 महीने से जारी महायुद्ध अब थमने वाला है? पिछले 2 दिनों के घटनाक्रम पर यदि ध्यान दें, तो इसके कुछ संकेत मिलते हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार (1 दिसंबर) को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद कहा था कि अगर पुतिन युद्ध बंद करना चाहें, तो वह बात करने के लिए सहमत हैं। अब उनकी इस बात पर क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति भवन) से सकारात्मक उत्तर जवाब आया है।

रूसी राष्ट्रपति की तरफ से कहा गया है कि अगर यूक्रेन संकट का कोई समाधान निकलता है, तो वह बातचीत के लिए राजी हैं। इससे पहले बाइडेन ने कहा था कि यूक्रेन संकट का एक ही हल है कि व्लादिमीर पुतिन अपने जवानों को वापस बुला लें। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर व्लादिमीर पुतिन सैनिकों को हटाएं और बातचीत को तैयार हों, तो मैं भी बातचीत को तैयार हूं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन हमेशा चर्चा के लिए तैयार रहे हैं, मगर रूस यूक्रेन से पीछे नहीं हटेगा।

पेस्कोव ने आगे कहा कि हमारे राष्ट्रपति हमेशा ही वार्ता के लिए तैयार रहे हैं। बशर्ते रूस के हित इससे प्रभावित न होते हों। व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि उन्हें यूक्रेन पर हमला करने का कोई अफसोस नहीं है। उनका कहना है कि पश्चिमी देशों की वर्चस्व की लड़ाई को चुनौती देने के लिए उन्हें कदम उठाना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button