उत्तर प्रदेशराज्य

बेटे की हत्या के बाद महिला ने पिया जहर

शाहजहांपुर: जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति की डांट से गुस्सा महिला ने पांच साल के बेटे को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया और स्वयं भी पी लिया। परिवार वाले दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। महिला का उपचार किया जा रहा है।

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव लखराम निवासी सुनील की पत्नी रागिनी ने बेटे विराट को गुरुवार सुबह पीट दिया। इस पर सुनील ने पत्नी को डांटा तो वह गुस्सा हो गई। सुनील सुबह साढ़े आठ बजे पड़ोस में चाचा के यहां चला गया। तभी रागिनी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और दूध में जहर मिलाकर बेटे को पिला दिया और खुद भी पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर विराट चीखने लगा तो परिवार के लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला, विराट उल्टियां कर रहा था और रागिनी की भी हालत खराब थी। कीटनाशक की शीशी, दूध व ब्रेड पड़ा था। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां विराट की मौत हो गई जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

रागिनी की मां माया देवी ने बताया कि बुधवार रात दामाद सुनील शराब पीकर आया था। इसी बात को लेकर दामाद और बेटी में विवाद हो गया था। रागिनी ने देर रात किसी समय घर में रखा जहर खा लिया, साथ ही अपने पांच साल के बेटे विराट को जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने के बाद बृहस्पतिवार सुबह दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। माया देवी ने दामाद सुनील पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले में दोपहर तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।

Related Articles

Back to top button