अयोध्याउत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्य

अयोध्या में एसएसपी दीपक कुमार ने 14 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले

अयोध्या में एसएसपी दीपक कुमार ने 14 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले

अयोध्या: अयोध्या एसएसपी/ डीआईजी दीपक कुमार ने 14 उपनिरीक्षको के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। उन्होने निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज बनाया गया तो वही निरीक्षक श्याम सुंदर पांडे को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज का चार्ज मिला।
इसी क्रम में निरीक्षक रामाश्रय राय पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक रौनाही बनाए गए।

निरीक्षक कृष्णकांत यादव प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था जनपद न्यायालय को प्रभारी निरीक्षक रुदौली के पद पर भेजा गया है। वही निरीक्षक नित्यानंद सिंह को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज बनाया गया है।

तो वहीं कुमारगंज थानाध्यक्ष के पद पर तैनात रहे अशोक कुमार को थानाध्यक्ष महाराजगंज बनाया गया है। दुर्गा प्रसाद शुक्ला को थानाध्यक्ष पूरा कलंदर से थानाध्यक्ष तारुन के पद पर भेजा गया है।

तेज रफ्तार ने ली चार युवकों की जान, खाई में गिरी कार

जनपद के तेजतर्रार थानाध्यक्ष माने जाने वाले संतोष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष पटरंगा से थानाध्यक्ष पूरा कलंदर के चार्ज पर भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज के चार्ज पर रहे निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को पीआरओ/ डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है । तो वही प्रभारी निरीक्षक रौनाही रहे दीपेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक रुदौली रहे विश्वनाथ यादव थाना अध्यक्ष तारुन रहे अश्वनी मिश्रा तथा थाना अध्यक्ष महाराजगंज रहे जितेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button