टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्य

योगी की ईमानदार छवि से सम्पूर्ण भारत में यूपी का सम्मान बढ़ा है: यशवंत सिंह

लखनऊ। विधानपरिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री योग आदित्य नाथ की ईमानदारी पर उनका विरोधी भी शक नहीं करता है, सवाल नहीं उठाता है। आज के राजनीतिक परिवेश में तीन साल के शासन के बाद भी अगर यह छवि है, अगर यह साख कायम है तो यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। इसे लेकर सम्पूर्ण भारत में उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ा है।

योगी सरकार के तीन साल पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत में विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि यह हम सभी लोगों के लिए गौरव की बात है कि कानून व्यवस्था के सवाल पर अब दूसरे राज्यों में भी लोग बोलने लगे हैं कि मुख्यमंत्री हो तो योगी जैसा। उन्होंने कहा कि जिस यूपी में दंगा हो जाना आम बात थी, जहाँ अराजक तत्व और दंगाई तांडव करते हुए विधानसभा की नाक के नीचे हजरतगंज तक आ जाते थे, उसी यूपी में आज दंगों के लिए बदनाम शहरों की अपनी गलियों में भी दंगाई कानून हाथ में लेने से डर रहे हैं।

विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि इसी सूबे में हम लोगों ने लम्बे समय तक कुछ लोगों को, कुछ समुदायों को, कुछ जिलों को अति वीआईपी के रूप देखा है। यूपी में जो कुछ भी होता था, पहले इन्हीं वीआईपीज लोगों, समुदायों और जिलों के लिए होता था। उन्होंने कहा कि आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि यूपी इस वीआईपी कल्चर और खास लोगों के जबड़े से मुक्त हो चुका है। आज यूपी की सभी योजनाओं का लाभ यूपी के सभी लोगों को बराबर बराबर मिल रहा है।

विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट कोई मामूली योजना नही है। लखनऊ में अभी हाल में डिफेंस एक्सपो लगा था। इसमें अत्याधुनिक हथियारों के बाद सर्वाधिक आकर्षण की केंद्र था, वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट को प्रदर्शित कर रहा पण्डाल। उन्होंने कहा कि यह योजना हमारी प्राचीन आत्मनिर्भर व्यवस्था की आत्मा है। इसकी मजबूती केवल प्रदेश नहीं, देश की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली है।

Related Articles

Back to top button