Uncategorized

23 अक्तूबर का लव राशिफल: प्रेम के मामले में आज इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

मेष —आज किसी से मिलने का संयोग बन रहा है और वह व्यक्ति आपको प्रभावित भी कर सकता है। दिल में लव रिलेशन को लेकर उलझनें रहेंगी। कुछ लोगों को लग सकता है कि पुराने लव पार्टनर से ऊब चुके हैं जिस वजह से नये रिश्तों की तलाश जारी रहेगी।

वृषभ —खुशी के दिन को और कार्यक्षेत्र की सफलता को लव पार्टनर के साथ सेलीब्रेट करेंगे। जीवन साथी अपने स्वार्थ के बारे में ज्यादा सोचेगा।पति पत्नी को मिल-जुल कर चलना है। यही संकल्प जीवन में खुशियां लाएगा।

मिथुन —प्रेमी कोई सरप्राइज दे सकता है। कोई ऐसी खबर मिलेगी जिसका आपको लम्बे समय से इंतजार था। लव रिलेशन को सभालनें में आपके प्रयास सफल होंगे। लवर के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। कोई आपको गुलाब का बुके भेज सकता है।

कर्क —आज आप आकर्षक और सुन्दर लगेंगे। लव पार्टनर से आपकी जो उम्मीदें थी वह पूरी होंगी। किसी भी प्रकार के वहम से दूर रहें। जीवन साथी पर विश्वास करें।

सिंह —आज आपका लवर आपके प्यार में मतवाला है इसलिए आपको उसके साथ समय व्यतीत करना चाहिए और उसे इम्प्रेस करें। आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या —आज आपका केन्डल लाईट डिनर का मूड बन सकता है। लवर गिफ्ट या रिंग देकर सरप्राईज कर देगा। कुछ लोगों को संतान की तरफ से खुशी प्राप्त होगी।

तुला —अपने लव रिलेशन में उत्पन्न खामियों को दूर करें।प्रेमी से बात करें वरना मूड अपसेट रहेगा।ऐसा हो सकता है कि लवर से फोन पर बात न हो पाएं।कोशिश करेंगे तो लव रिलेशन पहले से अधिक बेहतर होंगे।

वृश्चिक —लव लाईफ के लिए आज का दिन बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। प्रेमी से अपनी भावनाएं न छुपाएं हो सकता है कि आपका लवर किसी बात को लेकर शक करे इसलिए स्थिति को समझ कर ही बात करें।

धनु —शादी के इच्छुक जातकों के लिये आज का दिन खुशियां लाएगा। शादी की तारीख मिल सकती है। होने वाले जीवनसाथी के साथ डेट पर जा सकते हैं। दिन का पूरा सदुपयोग करें और दिन इन्जाय करें।

मकर —आपके प्रेमी का झुकाव आज आपकी तरफ रहेगा। बात बात में बात बिगड़ सकती है जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो सकता है। आकस्मिक कोई घटना घट सकती है।

कुम्भ —अपने फ्रेन्डस के बीच लोकप्रिय होंगे। आपके नम्र स्वभाव के कारण ससुराल के लोग प्रभावित होंगे। हर बात में जीवन साथी की आलोचना करने से बचें इसके कारण लव रिलेशन में टेंशन आ सकती है।

मीन —आज अपने लव रिलेशन को लेकर अपसेट रहेंगे। लव पार्टनर का व्यवहार आपको हैरान कर सकता है। समय रहते प्रेमी से प्यार का इजहार कर दें और हो सकता है कि आज पति पत्नी के आपसी सम्बन्धों में अविश्वास की भावना उत्पन्न हो जाए।

Related Articles

Back to top button