फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भाजपा में शामिल हो सकती हैं अभिनेत्री कंगना रन्नौत

बिहार विधानसभा में चुनाव प्रचार करने की अटकलें तेज

नई दिल्ली : मशहूर अभिनेत्री कंगना रन्नौत लगातार चर्चा में हैं। पिछले दिनों की बयानबाजी के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या कंगना रन्नौत Kangana Ranaut अपनी बयानबाजी से भाजपा को फायदा पहुंचा रही हैं? क्या कंगना रन्नौत Kangana Ranaut भाजपा में शामिल होने जा रही हैं? हिमाचल प्रदेश के साथ ही पंजाब व अन्य स्थानों पर चल रही चर्चाएं तो इसी ओर इशारा कर रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में कहा जा रहा है कि कंगना जल्द ही मुंबई से निकलकर दिल्ली जाएंगी, जहां उनके अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश आएंगी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिलेंगी। यहां तक कहा जा रहा है कि कंगना को राज्यसभा में भेजा जाएगा। हिमाचल में राज्यसभा की सीट खाली नहीं है, तो किसी और राज्य में संभावना तलाशी जा रही है। वहीं कहा जा रहा है कि कंगना से बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करवाया जाएगा। भाजपा को उम्मीद है कि यदि कंगना बिहार में चुनाव प्रचार करती हैं तो एनडीए को फायदा होगा। कंगना रन्नौत Kangana Ranaut ठाकुर हैं, साथ ही सुशांत सिंह राजपूत केस में शुरू से न्याय की मांग कर रही हैं। इस तरह यह जातिगत समीकरण भी बिहार में भाजपा के पक्ष में बैठता नजर आ रहा है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में चर्चा है कि कंगना रन्नौत कंगना रन्नौत के भाजपा में शामिल होने पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा। कंगना रन्नौत 14 सितंबर यानि आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के मुलाकात कर सकती हैं। वे वाय श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने पर उनका धन्यवाद करेंगी। कंगना रन्नौत की मां आशा रन्नौत कह चुकी हैं कि उनका परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है, लेकिन उनकी बेटी को जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पूरी भाजपा का समर्थन मिला है, वह खुद को भाजपाई मानने लगे हैं। गौरतलब है कि कंगना रन्नौत के दादाजी कांग्रेस में थे और दो बार विधायक भी रहे थे।

Related Articles

Back to top button