National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

जिसको पैसा दिया उसका नाम बताएं वीके सिंह: शिंदे

shinde1नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पूर्व सेनाप्रमुख वी के सिंह पर फिर निशाना साधा है। शिंदे ने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख सिंह ने जिस मंत्री को पैसा दिया है वह उस मंत्री का नाम बताएं। वहीं इससे पहले सिंह ने कहा था कि  सरकार अस्थिर करने का जो आरोप उन पर लगाया गया है , वह हास्यास्पद है।उन्होंने किसी मंत्री को पैसे नहीं दिए। हालांकि उन्होंने माना कि सेना जम्मू कश्मीर में कुछ मंत्रियों को धन देती है ताकि कुछ विशेष कार्य कराए जा सके।
सेना प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर सरकार को गिराने के प्रयास संबंधी खबरों को लेकर केन्द्र के निशाने पर चल रहे सेवानिवृत जनरल सिंह ने दावा किया था कि राज्य में ‘स्थायित्व’ के लिए कुछ मंत्रियों को धन दिया जाता है और यह आजादी के समय से चल रहा है।
उधर भाजपा का मानना है कि सरकार नरेन्द्र मोदी के साथ मंच पर आने के कारण पूर्व सेनाप्रमुख को फंसा रही है।

Related Articles

Back to top button