उत्तर प्रदेशलखनऊ

अगर किसान खुशहाल नहीं होगा तो देश की तरक्की नहीं होगी: अखिलेश

download (2)दस्तक टाइम्स/एजेंसी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में चौधरी चरण सिंह के जयंती पर किसानों को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि जवानों की तरह किसानों को भी सम्मान मिलना चाहिए। अगर देश का किसान खुशहाल नहीं होगा तो देश की तरक्की नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को देश ने किसान नेता के रूप में स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह किसानों के लिए बदलाव लेकर आए। इस कार्यक्रम में 350 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने करने का आयोजन किया गया था।

Related Articles

Back to top button