जीवनशैली

अनमोल है पशुओं की दुनिया

दोस्तों तुम जब अपने माता-पिता के साथ कहीं सैर पर जाते हो तो अक्सर रास्ते में तुम पशुओं को देखते होगे। कई प्रकार के होते है यह पशु, लेकिन आज पशुओं के प्रति लोगों की रूची काफी कम हो गई है। आज के लिए खास संदेश यह है कि इंसान और पशुओं के बीच ऐसा आत्मीय रिश्ता बने, जिसमें हम उन्हें नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि उनसे और ज्यादा प्यार कर सकें। इस ‘पशु पर्व’ के मौके पर जानते हैं पशुओं की दुनिया की कुछ निराली बातें..

– शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वह गैंडे और हाथी से कभी भी लड़ना नहीं चाहता।
– व्हेल मछली उल्टी दिशा में नहीं तैर सकती।
– चीता एक घंटे में ११२ किमी की रफ्तार से दौड़ सकता है।
– घोडे खडे-खडे नींद ले सकते हैं। pashu
 
– पालतू पशु कुत्ते की श्रवणशक्ति यानी सुनने की क्षमता मनुष्य से ९ गुना अधिक तेज होती है।
– हाथी अपनी सूंढ़ में ५ लीटर तक पानी रख सकता है।
– हिप्पोपोटामस (दरियाई घोड़ा) उन बहुत कम जानवरों में से एक है, जो पानी में बच्चों को जन्म देता है।

– समुद्र मे गहरा गोता लगाने के लिए मगरमच्छ कभी-कभी भारी पत्थर भी निगल लेता है।
– ब्लू व्हेल का हृदय एक मिनट में मात्र ९ बार ही धड़कता है।

आओ पहल करें
पशुओं की रक्षा और उसके हित की बातें सभी करते हैं, लेकिन अपनी ओर से पहल करने वालों की संख्या बहुत कम है। सड़क पर पड़े पशुओं के साथ जितनी बेरहमी से सुलूक किया जाता है, उसे देखकर कह सकते हैं कि लोग पशुओं के प्रति संवेदनशील नहीं हो सके हैं। पशुओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होने देंगे, इसका हमें संकल्प लेना चाहिए और दूसरों के लिए उदाहरण बनना चाहिए।

Related Articles

Back to top button