ज्ञान भंडार

अपने हाथो की लकीरों से जानिए कितने साल तक जीवित रहेंगे आप…

हस्तशास्त्र ज्योतिष में हथेली पर बनने वाली रेखाओं और निशानो से व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जा सकती है और यह भी बताया जा सकता है कि व्यक्ति कितने वर्षों तक जीवित रहेगा। हथेली पर कुछ लकीरों के अध्ययन से इस बात को मालूम किया जा सकता है।

समुद्रशास्त्र के अनुसार मणिबंध पर बने निशान से व्यक्ति की आयु के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। मणिबंध उसे कहते है जहां से कलाई शुरू होती है। अगर किसी व्यक्ति के हाथेली में एक मणिबंध रेखा है उसकी आयु 25 वर्ष तक है। 2 रेखा होने पर व्यक्ति की आयु 50 साल के करीब वही 3 रेखा बनने पर व्यक्ति 75 साल तक जीवित रहता है। मणिबंध पर 4 रेखा होने पर व्यक्ति संपन्न और दीर्घायु होता है।

अगर मणिबंध की रेखाएं साफ और स्पष्ट बनती है तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। वहीं उलझी हुई रेखा होने पर व्यक्ति का जीवन संघर्ष से भरा हुआ होता है।

मणिबंध पर अगर स्वास्तिक या द्वीप जैसा निशान बना हुआ हो व्यक्ति बहुत ही सौभाग्यशाली होता है।

अगर मणिबंध से कोई रेखा निकलते हुई सीधे शनि पर्वत पर जाकर मिले तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और सुविधा संपन्न होता है।
\

Related Articles

Back to top button