अन्तर्राष्ट्रीय

अफगान कमांडो ने ली दो अमेरिकी सैनिको की जान

अफगानिस्तान। पूर्वी नांगरहार प्रांत में तालिबान के घुसपैठिये ने दो अमेरिकी सैनिकों को मार दिया। हमले में दो अन्य सैनिक घायल हो गए। घायलों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की गई। मिली जानकारी के अनुसार अचिन जिले में जो हमला हुआ उसकी जवाबदारी तालिबान ने ली है। हालांकि जानकारी यह भी सामने आई है कि नांगहार क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: MP में राहुल को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और हुए गिरफ्तार

अफगान कमांडो ने ली दो अमेरिकी सैनिको की जानइस दौरान अफगान कमांडो ने दो अमेरिकी सैनिकों पर हमला कर दिया। तालिबान का कहना रहा कि घुसपैठिये ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में प्रांत के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने कहा कि अफगान कमांडो ने अचिन जिले में अमेरिकी सैनिकों पर फायरिंग की।जिसमें दो अमेरिकी सैनिक मारे गए। हालांकि इस घटना को लेकर नाटो सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है। संभावना है कि इस घटना से स्थानीय और विदेशी शक्तियों के बीच सहयोग कुछ कम हो सकता है।

Related Articles

Back to top button