अन्तर्राष्ट्रीय

अब यह 31 साल का युवा संभालेगा ऑस्ट्रिया की कमान

31 साल के यूरोप के सबसे युवा नेता सेबास्तियन कुर्ज ऑस्ट्रिया के चांसलर होंगे। रविवार को उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। इसलिए संभावना है कि कुर्ज की पार्टी OVP, फ्रीडम पार्टी (FPO) के साथ गठबंधन करेगी। 

स्टेट ब्रॉडकास्टर ORF की रिपोर्ट के मुताबिक 90 प्रतिशत हुई वोटिंग में कुर्ज की पार्टी OVP ने 31 प्रतिशत वोट हासिल किये। कुर्ज ने विएना में पार्टी हेडक्वार्टर में चुनाव नतीजों से पहले ऐतिहासिक स्पीच भी दी। 

उन्होंने कहा,’हमें जनता ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। हमें इसके प्रति जिम्मेदार होना पड़ेगा। लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं, हमें बहुत काम करना है। हमें अपने देश में एक नई राजनीति की शुरुआत करनी है।’ आपको बता दें कि चुनाव नतीजों की विस्तृत घोषणा 19 अक्टूबर को होगी और 31 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर चुनाव नतीजों के परिणाम सामने आएंगे।  

 

Related Articles

Back to top button