अन्तर्राष्ट्रीय

अभी-अभी: चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 100 लोगों के दबे होने की आशंका

दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के एक गांव में भूस्खलन आने के बाद लगभग100 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी  क्षति की घोषणा नहीं की गई है। चीन की राज्य मीडिया के मुताबिक मौके पर पहुंची फोर्स की ओर से आपातकालीन बचाव अभियान चलाया जा रहा है। यह पीड़ित परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: 40 फुट गहरे गढ्ढे में गिरी 18 महीने की बच्ची, निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम 

अभी-अभी: चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 100 लोगों के दबे होने की आशंकामामला झेंगू गांव का है। यहां करीब 40 घरों में एक पहाड़ के गिरने से भूस्खलन की समस्या आ गयी है, जिसके बाद मलबे का सफाई कार्य जारी है। चीन की राज्य समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा है कि भूस्खलन से नदी के लगभग 2 किमी का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। स्थानीय लोगों बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें: राजीव गाँधी के हत्यारे ने मांगी इच्छा मृत्यु

बता दें कि भूस्खलन चीन के पहाड़ी ग्रामीण भागों में विशेष रूप से भारी बारिश के कारण आते रहते हैं। इसके पहले जनवरी में आए भूस्खलन से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। जब हुबेई प्रांत का एक होटल भूस्खलन से तबाह हो गया था। गौरतलब है कि बीते अक्टूबर में भूस्खलन व तूफान मेगी ने मूसलाधार बारिश की वजह से पूर्वी चीन को पस्त कर दिया था। जिससे काफी मात्रा में क्षति हुई थी। 

 
 

Related Articles

Back to top button