अद्धयात्मजीवनशैली

2019 : इस बार संक्रांति का वाहन है सिंह

इस वर्ष का मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रहा है। 2019 के मकर संक्रांति का वाहन सिंह एवं उपवाहन गज अर्थात हाथी होगा। यानि 2019 में मकर संक्रांति श्वेत वस्त्र धारण किए सिंह पर सवार होकर प्रविष्ट होंगी। उन्होंने स्वर्ण-पात्र में अन्न ग्रहण किया होगा आैर कुंकुम का लेप किए हुए उत्तर दिशा की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। इस परिस्थिति का 12 राशियों पर फल अलग अलग होगा। मेष राशि को होगा- धन लाभ, वृष राशि को हो रही है- हानि, मिथुन राशि को -लाभ, तो कर्क राशि की होनी है- कार्यसिद्धि, सिंह राशि वालों को मिलेगा-पुण्य लाभ, कन्या राशि को मिल सकता है- कष्ट आैर पीड़ा, तुला राशि के हिस्से में है- सम्मान व प्रतिष्ठा की प्राप्ति, वृश्चिक राशि को- भय व व्याधि की आशंका, धनु राशि को- सफ़लता मिल सकती है, मकर राशि वाले रहें सावधान हो सकता है- विवाद, कुंभ राशि को है- धन लाभ की संभावना वहीं मीन राशि की होगी- कार्यसिद्धि। वर्ष 2019 में मकर संक्रांति का पर्व 14 व 15 दोनों दिन मनाया जायेगा। शास्त्रों के अनुसार जब सूर्य राशि परिवर्तन करता है तो उसे संक्रांति कहते हैं।

इसी क्रम में जब सूर्य गोचरवश भ्रमण करते हुए मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब वो काल मकर-संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस साल 14 जनवरी को सायंकाल 7 बजकर 51 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तभी मकर संक्राति का आरंभ हो जायेगा। चूंकि हिंदु मान्यता के अनुसार उदिया तिथि यानि सूर्योदय के समय जो तिथि होती है उसे मान्यता दी जाती है इसी मान्यतानुसार सूर्य 15 जनवरी को प्रात: मकर राशि में होंगे अत: इस दिन भी मकर-संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button