ब्रेकिंगराज्य

आगस्टा वेस्टलैंड घोटाले का जवाब दें राहुल गांधी : देवेंद्र फडणवीस


मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आगस्टा वेस्टलैंड घोटाला मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का भी नाम आया है। इसलिए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को इस घोटाले के बारे में जवाब देना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री गिरीश महाजन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता माधव भंडारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगस्टा वेस्टलैंड का घोटाला कांग्रेस कार्यकाल में हुआ था और जांच भी कांग्रेस के कार्यकाल में हुई थी। उसी समय इस मामले के दलास क्रिस्चियन मिसेल को एक बार 2 साल की सजा व एक बार 4 वर्ष की सजा इटली कोर्ट ने ही दिया था। इटली कोर्ट में वहां की जांच एजेंसी की ओर से पेश सबूतों में इटालियन लेडी और उसका लडक़ा प्रधानमंत्री बनने वाला है, इस तरह का उल्लेख किया गया है।

इसी तरह इटली कोर्ट में ही स्पष्ठ हो चुका है कि इस मामले में 225 करोड़ रुपए की दलाली तय हुई थी और उसमें 125 करोड़ की दलाली कांग्रेस को दी गई थी। दलाली का हिस्सा एयरफोर्स तथा अन्य भारतीय सरकारी अधिकारियों ने भी बांट कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगस्टा वेस्टलैंड सौदे की दलाली की रकम बांटे जाने के लिए सेल कंपनियों की स्थापना की गई थी। भारत लाए जाने के बाद क्रिस्चियन मिसेल की जांच की जा रही है और वह सोनिया गांधी , राहुल गांधी सहित बहुत से लोगों का नाम ले रहा है। इसलिए इस मामले में और बहुत ज्यादा जानकारी मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button