अद्धयात्म

आज का राशिफल, दिनांक- 12 अप्रैल 2017, दिन- बुधवार

मेष- नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी सम्बन्धी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए समय अच्छा है।

वृषभ- घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।

मिथुन- प्रेम संबंध में कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

कर्क- भाई, बहन, बंधु-बांधवों से वैचारिक तालमेल का अभाव रहेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में बिगड़ सकता है। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

सिंह- कुछ झंझट उपस्थित होंगे। शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें, यही बेहतर रहेगा।

कन्या- धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, मजबूत बनाने का प्रयास बहुत सफल नहीं रहेगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

तुला- अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, जोखिम लेने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

वृश्चिक- मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, शॅापिंग का आनंद ले सकते हैं, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

धनु- आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

मकर-कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

कुंभ– शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

मीन- जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button