अद्धयात्म

आज का राशिफल, दिनांक- 15 मार्च 2017, दिन- बुधवार

मेष (Aries): घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा बढे़गी।

वृषभ ( Taurus): आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढने-लिखने में बाधा आएगी। मन कुछ बेचैन रहेगा। स्वास्थय में सुधार होगा। कार्य में सफलता से यश प्राप्त होगा।

मिथुन (Gemini): जमीन, मकान सम्बन्धी दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतें। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढे़गा। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। मित्रों से भेंट आनंदित करेगा।

कर्क (Cancer): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आनंदित रखेगा। स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद हो सकता है। धन खर्च होगा।

सिंह (Leo): परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे।

कन्या ( Virgo): दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

 तुला ( Libra): आकस्मिक खर्च के मामले में सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलिएगा। मध्याह्न के बाद स्थिति सुधरेगी।
वृश्चिक (Scorpio): अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिए योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें।
धनु (Sagittarius): दिन लाभकारी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में फायदा होगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी।
मकर (Capricorn): आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित संबंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। मन में चल रही कार्य-योजना पूर्ण होगी।
कुंभ (Aquarius): दिन शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखिएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न उलझें। धार्मिक प्रवास संभव है। विदेश से समाचार मिलेंगे।
मीन (Pisces): व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद होने से तकलीफ होगी। वाणी पर संयम रखिएगा। धन व्यय होने की आशंका है। जल क्षेत्र से दूर रहें। (बेजन दारूवाला)

Related Articles

Back to top button