अद्धयात्म

आज चन्द्रमा के सामने इस तरह रख दे एक सिक्का, हो जायेंगे मालामाल

हमारा देश रीती रिवाजों और परम्परा का देश है यहाँ अनेक प्रकार के त्यौहार बड़े ही श्रधा से मनाया जाता है| हिन्दू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। आज पूर्णिमा है वैशाख महीने की पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जाती है क्योंकि इस पूर्णिमा को भगवान विष्णु के अवतार गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था ऐसा ही कुछ आज के दिन में आई पूर्णिमा को लेकर भी है, दोस्तों जैसा की आप जानते है आज बहुत पावन बुद्ध पूर्णिमा का दिन है । हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पूरा चन्द्रमा दिखाई देने वाला दिन पूर्णिमा कहलाता है।

आज सोमवार का दिन है और इस बार पूर्णिमा सोमवार के दिन पड़ने के कारण बहुत खास है। इस बार पूर्णिमा के साथ कई और शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। और यह पूर्णिमा सोमवार के दिन होने के कारण सोमवती पूर्णिमा का योग भी बन रहा है। इसके साथ ही आपको बता दे की 3 साल के बाद एक सिद्धि योग भी बन रहा जिसे की हमारे हिन्दू पंचाग में बहुत ही शुभ योग माना जाता है।कहा जाता है की इस योग में किसी को दान करना और खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इनसब के साथ इस दिन स्वाति नक्षत्र भी रहेगा। शास्त्रों में इस शुभ योग में अगर कुछ उपाय किए जाएं तो आपके जीवन में आने वाली तमाम तरह परेशानियाँ ख़त्म हो सकती है|

हमारे शास्त्रों में पूर्णिमा के दिन को बहुतायत और समृद्धि का प्रतीक होता है। विशेष तौर पे पूर्णिमा मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। ऐसे में इस पूर्णिमा को लेकर यह मान्यता है कि इस दिन भगवान बुध्द के अवतार का दिन होता है जिन्हे भगवान के दसवतारो में से एक माना गया है। इस दिन पूजा करने से हमारे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन को लेकर हमारे शास्त्रों में कई उपाय बताये गए है जिन्हें करने से आपके घर में भी लक्ष्मी का आगमन होगा और आपकी किस्मत का ताला खुलेगा| ये एक ऐसा अवसर है आपके लिए जिसमे आप अपने जीवन की साडी परेशानियों को दूर कर सकते है| दोस्तों आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे है जिसको करने से आपके जीवन में सफलताएं एवं तरक्की के मार्ग खुलेंगे|

इसके लिए सबसे पहले आपको शाम के समय आप एक कटोरी खीर बनानी है अब आप इस खीर को शाम को पूजा करते वक़्त भगवान् को अर्पित करे और पूजा करके इसमें थोड़ी देर बाद एक सिक्का डाल दे| आप 1 रूपये का सिक्का भी इस उपाय के लिए प्रयोग में ला सकते है परन्तु केवल 1 सिक्का ही आपको इस उपाय में प्रयोग में लाना है| उसके बाद आप इस खीर को अपने छत पर उस जगह रख दे जहाँ से चन्द्रमा की सारी किरणे उस खीर पर सीधी पड़े| 5 मिनट उस खीर को छत पर रखे रहने के बाद आपको अपनी मनोकमना चन्द्रमा से अपने मन में ही 3 बार बोलनी है और इसके बाद आप उस खीर को पुरे परिवार के साथ प्रसाद के रूप में खाले| और जो सिक्का उस खीर में था उसको धो कर आप अपने पर्स में रखे ले| आपके जीवन की सारी  परेशानी दूर हो जाएँगी और आपके घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं रहेगी|

Related Articles

Back to top button