ज्ञान भंडार

आज सूर्य करेंगे धनु राशि में गोचर, बनेगा शुभ योग, इन राशियों को होगा लाभ

सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के धनु राशि में जाने से इस राशि में चार ग्रहों (सूर्य, गुरु, शनि और केतु) का योग बनेगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर इस प्रकार से पड़ेगा…

मेष
आपके कार्य व्यापार की दृष्टि से तो यह संयोग उत्तम रहेगा किंतु, कोई भी कार्य बिना बाधा के संपन्न नहीं होगा। इसलिए आपके धैर्य एवं संयम की परीक्षा होने वाली है।

वृषभ
समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। झगड़े विवाद से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मिथुन
गोचर का प्रभाव व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है, ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। शादी-विवाह संबंधित चिंता दूर होगी, शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा।

कर्क
आपके शत्रु भाव में इन ग्रहों का संयोग मिलाजुला फल देगा। शत्रु बनेंगे भी और स्वयं नष्ट भी होंगे। इस अवधि के मध्य कर्ज के लेनदेन से बचते रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ननिहाल पक्ष से रिश्ते न बिगड़ने दें।

सिंह
उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। यदि आप प्रशासनिक सेवा हेतु तैयारी कर रहे हैं तो और प्रयास करें। क्योंकि इस अवधि के मध्य सफलता की संभावना सर्वाधिक है।

कन्या
सूर्य का गोचर पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति बढ़ा सकता है। यदि आप ही यात्रा कर रहे हो तो जेब तराशों से बचें और घर में भी चोरों से सावधान रहें। माता पिता के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें।

तुला
आप अपने अदम्य साहस के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे आपके द्वारा किए गए कार्य और लिए गए निर्णय सराहनीय रहेंगे। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य को अंतिम रूप देंगे तो संकल्पसिद्धि में कोई संदेह नहीं रहेगा।

वृश्चिक
गोचर पारिवारिक कलह एवं मानसिक पीड़ा बढ़ाएगा किंतु,आर्थिक दृष्टि से यह संयोग बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपको हर कार्य एवं निर्णय बहुत सूझ-बूझ के साथ करने हैं क्योंकि, इनकी अष्टम भाव पर पूर्णदृष्टि स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी डाल सकती है।

धनु
चतुर्ग्रही योग आपके साहस एवं धैर्य की परीक्षा लेने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, एवं अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य व्यापार को अंतिम रूप दें। यदि आप सर्विस करते हैं तो उच्चाधिकारियों से संबंध बनाये रखें।

मकर
गोचर का संयोग अत्यधिक भागदौड़ एवं यात्रा के संयोग बनाएगा। कष्टकारक यात्रा एवं विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अत्यधिक खर्च से बचते रहें। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें।

कुंभ
सूर्य देव कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे, जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे इसलिए यह संयोग अति उत्तम है हर तरह से लाभ उठाएं।

मीन
सूर्य का गोचर कार्यक्षेत्र के लिए अति उत्तम रहेगा। यदि आप चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवश्य लें सफलता की संभावना सर्वाधिक है। समाज में वर्चस्व बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button