टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीति

आपदा के लिए फंड नहीं देने के आरोपों को येदियुरप्पा ने किया खारिज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आपदा राहत के लिए फंड नहीं देने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का आरोप है कि केंद्र आपदा राहत के लिए धन नहीं दे रहा है। यह सच नहीं है।

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित सभी राज्यों को सभी प्रकार की सहायता दी जा रही है। हमने राज्य में पुनर्वास के लिए पहले ही धनराशि जारी कर दी है। येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि भाजपा सभी का खुले हाथों से स्वागत करती है, चाहे वे अन्य दलों के हों या जो वापस शामिल होना चाहते हैं। बता दें कि उन पर आरोप लगा था कि वह भारतीय जनता पार्टी में अन्य दलों के लोगों के शामिल होने का विरोध कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button