जीवनशैली

इमली के पत्ते के इन फायदो के बारे में नहीं जानते होंगे आप

इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। आए भी क्यो ना, ये है ही ऐसी चीज। खासकर महिलाओं और लड़कियों में इमली सबसे ज्यादा फेमस है। इमली से खाने सा स्वाद तो दोगुना होता ही है साथ ही इससे खाना भी ज्यादा चटपटा हो जाता है। इसके अलावा ये कई सारी चीजों में भी फायदेमंद होती है। लेकिन आज हम आपको इमली के बारे में नहीं इसके पत्तों के फायदो के बारे में बताने वाले हैं।

इमली के पत्ते के इन फायदो के बारे में नहीं जानते होंगे आप जी, हां इमली के पत्ते के बारे में इन फायदो के बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। इमली की पत्तियों के रस के सेवन से शरीर की सूजन और जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है और किसी भी प्रकार की शारीरिक सूजन को इसके इस्तेमाल से कम किया जा सकता है। इसके लिए पपीता,नमक और पानी को इमली की पत्तियों को साथ में मिला कर इस्तेमाल करें। लेकिन ध्यान रहे कि आप इसका ज्यादा इस्तेमाल ना करें, इससे आपको शरीर में एलर्जी भी हो सकती है।

अगर आपके शरीर में किसी भी तरह का इंफेक्शन है तो ये उसे भी दूर करता है। इमली के पत्तों में एंटी बैक्टेरियल और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं। इसके लिए अगर आप पत्तों को रोजाना खाली पेट चबाएंगे तो आपको फायदा मिलेगा। ये बॉडी इंफेक्शन को दूर करता है। ये कई तरह के घावों को भी सही करता है। अगर इसके पत्तों का रस घाव पर लगाया जाए तो वो जल्दी ठीक हो जाते हैं। साथ ही इससे किसी तरह का इंफेक्शन भी नहीं होता है।

Related Articles

Back to top button