जीवनशैली

इस तरह से खाएंगे अखरोट तो मिलेगा दोगुना फायदा, इन 7 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

अखरोट खाना हर किसी को पंसद होता है। कई सारे विटामिन होने के कारण इसको विटामिन का राजा भी कहा जाता है। अखरोट में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। अखरोट ना सिर्फ सेहतमंद होता है बल्कि ये हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानें रोजाना अखरोट खाने के कुछ जबरदस्त फायदे-

इस तरह से खाएंगे अखरोट तो मिलेगा दोगुना फायदा, इन 7 बीमारियों से मिलेगा छुटकाराअखरोट को इंग्लिश में Walnut कहा जाता है। सर्दियों में अखरोट का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाता है,क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जिससे शरीर को गर्मी और एनर्जी मिलती है। इसे रोजाना खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हमारे शरीर से दूर रहती है। साथ ही साथ मेटाबोलिज्‍म भी मजूब होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैट एसिड शरीर को अस्थमा, आर्थराइटिस, स्किन प्रॉब्लम, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी बीमारी से बचाता है।

ये वजन घटाने में काफी मदद करता है। इसलिए जो लड़कियां या लड़के अपना वजन घटाना चाहते हैं, वो लोग अखरोट खाएं। इसके साथ ही ये दिल की बीमारी से भी बचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं जो दिल की बीमरी को दूर कर इसे तंदरूस्त बनाता है। इसके साथ ही ये हमारे शरीर में मौजूद कैलेस्ट्रोल को कम करने में अखरोट बहुत मदद करता है। कैलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित कर अच्छे कैलेस्ट्रोल को बढ़ाता है। इसके लिए बसे पहले धीमी आंच में एक पैन में 15 ग्राम अखरोट को एक गिलास दूध में उबाल लें।

अखरोट में विटामिन E के मौजूद होने की वजह से यह दिमाग को तेज और तंदुरुस्त रखता है। इसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। इससे बच्चे को एलर्जी नहीं होती है और पोषक तत्व भी मिलता है। Walnuts में मेलाटोनिन हॉरमोन होता है। जिससे अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही स्ट्रेस, डिप्रेशन अनिंद्रा जैसी बिमारियां भी दूर होती हैं। अगर आप शाम को सोने से कुछ देर पहले अखरोट खाएंगी तो आपको अच्छी नींद आएगी और आप सुकून से सो पाएंगे।

Related Articles

Back to top button