अद्धयात्म

इस साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण आज, इन राशियों के लोगों के आएंगे बुरे दिन…

21 जनवरी 2019 यानि आज साल का पहला चंद्रग्रहण लग चुका है। यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर से रात 11 बजकर 12 मिनट तक होगा।हालांकि भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा।  इन राशि के लोगों पर इस ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। ये चंद्रग्रहण 3 घंटे 30 मिनट की होगी। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और मध्य महासागर में दिखाई देगा। इस ग्रहण का प्रभाव सभी पर पड़ेगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक,  चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को करना मना है। 

इस साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण आज, इन राशियों के लोगों के आएंगे बुरे दिन… कर्क राशि वालों की किस्मत चमकेगी। आज बेचैनी में बढ़ोतरी होगी। शरीर के निचले भाग में कष्ट होगा। वाणी प्रखर होगी। किसी की सलाह लेना लाभगदायक रहेगी। मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण भाग्योदय होगा। खर्च होगा तो धन लाभ भी होगा। पराक्रम लाभदायक रहेगा। संपति और वाहन से कष्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी तरह की उलझनों से बचें वरना मन खराब होगा।

कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचें। मन उदास रह सकता है। आर्थिक हालत में सुधार आएगा। शरीर में कष्ट पहुंच सकता है। शरीर के निचले भाग में परेशानी आ सकती है। आलस में बढ़ोतरी होगी। परिजनों और दोस्तों से तनाव हो सकता है। दंपति जीवन में थोड़ी कहासुनी मन खराब कर सकती है। व्यक्तित्व में विकास होगा। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सफलता व थकान मिलेंगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। डायबीटीज के रोगियों को आज थोड़ी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि के लोगों का नसीब चमकेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें वरना नुकसान हो सकता है। मीठा व्यवहार और साहस लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। आर्थिक स्थिति सबल होगी। बौद्धिक क्षमता का विस्तार होगा। भावुकता बढ़ेगी, वाणी पर संयम बरतना सीखें। आज नए वाहन की संभावना बन सकती है। सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

तुला राशि के लोगों की आज जीत होगी। धन लाभ और खर्चा दोनों होगा। साहस और श्रम से लाभ मिलेगा। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मकर राशि के लोगों को श्रम से लाभ मिलेगा।  परिजनों और जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अधिक खर्चे से मन खिन्न होगा। सलाह काम आएगी। धनु राशि के लोग उत्तेजना और क्रोध पर काबू रखना। मीठी वाणी का इस्तेमाल करें। जीवनसाथी की ओर से कष्ट संभव है। मानसिक दबाव में बढ़ोतरी होगी। संयम और धैर्य से लाभ मिलेगा।

मीन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति सबल होगी। अंतर्मन बेचैन रहेगा। जीवनसाथी के परिवार की ओर से तनाव होगा। क्रोध नुकसान पहुंचाएगा। कुंभ राशि के लोगों का सम्मान बढ़ेगा। दुश्मन पराभूत होंगे। जेबें भारी होगी। शारीरिक कष्ट में वृद्धि होगी। जीवनसाथी और मानसिक कष्ट हो सकता है। कड़वे बोस परेशानी में डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button