अजब-गजब

एक मछुआरे ने पकड़ी ऐसी बेशकीमती मछली की बन गया अमीर…

कभी-कभी लोगों के हाथ कुछ ऐसा लग जाता है, जो उन्हें एक झटके में अमीर बना देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है ब्राजील में एक मछुआरे के साथ। उसने दुनिया के सबसे बड़े वर्षा वन अमेजन में स्थित अमाना सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिजर्व से एक ऐसी विशालकाय मछली पकड़ी, जिसने उसे रातों-रात लखपति बना दिया।

इस मछली का नाम पिरारुकु है और यह ताजे पानी की सबसे बड़ी और बेशकीमती मछली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मछली तीन मीटर लंबी है, जबकि इसका वजन करीब 200 किलोग्राम है।

मुख्य रूप से अमेजन नदी में पायी जाने वाली इस मछली का मांस सफेद और बहुत ही नरम होता है। पूरे ब्राजील में इस मछली की अच्छी खासी डिमांड है। रियो डी जेनेरियो के कई पारंपरिक रेस्टोरेंट में इस मछली की एक खास डिश बनाई जाती है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।

हालांकि पिरारुकु मछली को सिर्फ जुलाई से नवंबर महीने के बीच ही नदी से पकड़ा जाता है, क्योंकि उस समय इनका प्रजनन सीजन नहीं होता है। इन मछलियों के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए बाकी महीनों में इन्हें नहीं पकड़ा जाता है और अगर कोई पकड़ भी लिया तो फिर से उसे नदी में छोड़ दिया जाता है।

90 के दशक में यह मछली विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई थी। एक आंकड़े के मुताबिक, साल 1999 में इनकी संख्या मात्र 2500 हो गई थी, लेकिन बाद में इन मछलियों को बचाने के लिए संरक्षण अभियान शुरू किया गया, जिससे इनकी संख्या अब दो लाख के करीब पहुंच गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील के मछली बाजार में पिरारुकु की कीमत प्रति किलो 48 ब्राजीलियन रिआल यानी करीब 825 रुपये है। इसी कीमत पर मछुआरे इस मछली को बेचते हैं। वहीं, इस मछली से बनी डिश रेस्टोरेंट में करीब 1200 रुपये में बिकती है।

Related Articles

Back to top button