उत्तर प्रदेशलखनऊ

कंबल बांटने गए लेखपाल का घेराव

acr300-5676eebf99cea20phl03ald050RamNareshYadav_2912923_CMYठंड के प्रकोप से बचाने के लिए गरीब ग्रामीणों को कंबल बांटने गए लेखपाल मुसीबत में घिर गए। कम कंबल लेकर पहुंचे लेखपाल का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया।

घंटों तक लेखपाल को बंधक बनाए रखा। ग्राम प्रधान पति द्वारा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शंात किया गया। ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत एसडीएम से करने की बात कही है।

क्षेत्र के गांव खानपुर में प्रशासन द्वारा शुक्रवार को कंबल वितरण करने की मुनादी की गई। कंबल वितरण की बात सुनकर सैकड़ों की संख्या में गरीब ग्रामीण पहुंच गए।

जब लेखपाल पन्नालाल गांव पहुंचे तो उनके पास महज 18 कंबल ही थे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को देख लेखपाल को पसीने आ गए। उन्होंने जब 18 ग्रामीणों को कंबल बांटे और निकलने लगे तो ग्रामीण उत्तेजित हो गए।

ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेखपाल को ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया और घंटों तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद ग्राम प्रधान और उनके पति वहां पहुंच गए।

ग्राम प्रधान पति ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। जिसके बाद लेखपाल गांव से निकल पाए। वहीं ग्राम प्रधान पति यतेन्द्र का कहना है कि काफी कम संख्या में कंबल का वितरण किया गया है। इसकी शिकायत एसडीएम से की जाएगी।

उंचागाव और बीबीनगर में 400 कंबल वितरित
सर्दी के चलते प्रशासन ने उंटागाव और बीबीनगर में 400 कंबल बंटवाए। बीबनगर के स्वतंत्र भारत इंटर कालिज के मैदान में क्षेत्रीय विधायक दिलनवाज खान, उपजिलाधिकारी स्याना हरिशंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी गुलावठी हिमांशु गौरव ने संयुक्त रूप से 200 कंबल वितरित किए।

ऊँचागांव में ब्लॉक पर एसडीएम स्याना हरि शंकर एवं तहसीलदार इदरीश अहमद ने 200 कंबलों का वितरण किया । यहां कई महिलाएं कंबल के लिए ग्राम प्रधानों से गुहार लगातीं रहीं।

Related Articles

Back to top button