उत्तर प्रदेशलखनऊ

कभी नहीं देखी सपा जैसी बेईमान और लुटेरी सरकार: अजित

AJITलखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह एक बार फिर सतारू ढ़ समाजवादी सरकार पर करारा निशाना साधा है। अजित सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में प्रदेश की सपा जैसी बेईमान और लुटेरी सरकार नहीं देखी। आरोप लगाया कि मुलायम को केवल तीन जनपदों के विकास से सरोकार है। पूरा प्रदेश चाहे गर्त में चला जाए। कहा कि प्रदेश में रालोद अकेले चुनाव लड़ेगा। जून 2016 तक सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। मेरठ में किसान मजदूर सम्मेलन में अजित सिंह ने अबकी बार रालोद सरकार का नारा देते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर जमकर कटाक्ष किए। प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भर्ती के नाम पर नौजवानों से उगाही की जा रही है। गरीबों के बच्चे कुंठा का शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश की सपा सरकार लूटखसोट में लगी है। यादव सिंह जैसे भ्रष्ट अफसरों को सीबीआइ जांच से बचाने के लिए मुलायम सिंह सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने जा रहे हैं। मुलायम परिवार के 22 लोग पूरे प्रदेश पर हुकूमत चला रहे हैं। उन्होंने केंद्र पर भी आमजन विशेष रूप से युवाओं की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया और भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी का खिताब दिया। कहा कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के बहाने किसानों की भूमि हड़पने की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी।अजित सिंह ने बताया कि प्रदेश पुनर्गठन के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके तहत वेस्ट यूपी में हरित प्रदेश समेत पूरी यूपी को 4 भागों में बांटने को लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। किसान मजदूर सम्मेलन में गेजा निवासी अमान उल्ला खां ने यूपी के विभाजन से संबधित हस्त निर्मित मानचित्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन गोरखपुर और बुंदेलखंड में भी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button