टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराजनीति

किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं करेंगी डांसर सपना चौधरी


नई दिल्ली : डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई तस्वीरें पुरानी हैं। मेरा कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। मेरी कोई राज बब्बर से मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा नहीं है। कांग्रेस के लिए मैं कोई प्रचार नहीं करूंगी। इसके साथ ही सपना ने कहा कि अभी मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। सपना ने कहा कि मैं कलाकार हूं। चुनाव लड़ने की मेरी कोई मंशा नहीं है। प्रियंका गांधी के साथ फोटो पर सपना ने कहा कि मैं प्रियंका से मिली थीं, लेकिन वो तस्वीर पुरानी है। सपना ने कहा कि मैं मनोज तिवारी के संपर्क में हूं। कांग्रेस नेता राजबब्बर से मैंने मुलाकात नहीं की है। न तो मैंने कांग्रेस ज्वाइन किया है और न ही मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगी। सपना ने कहा कि मैं 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। दरअसल, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर सपना चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। सपना चौधरी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनके जरिए सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वॉइन करने का दावा किया जा रहा है। एक तस्वीर में सपना चौधरी प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी ने कहा कि वे फ़िल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर से कभी नहीं मिली हूं। प्रियंका गांधी से उनकी कई बार बातचीत हो चुकी है प्रियंका गांधी ने हर बार मुलाक़ात के दौरान उन्हें कांग्रेस में आने के लिए न्यौता दिया है। राजनीति में अपने भविष्य को लेकर दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के बीच सपना असमंजस में है। सपना का कहना है कि दूसरी पार्टी भी यदि उन्हें आदरपूर्वक बुलाएगी तो वे ज़रूर जाएंगी उन्हें दोनों पार्टियां अच्छी लगती हैं। उन्होंने कहा कि सपना ने कहा प्रियंका गांधी उन्हें बहुत अच्छी लगती है यदि वे कांग्रेस में शामिल होती तो मीडिया को अवश्य बताती।

Related Articles

Back to top button