टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

कोरोना से देश में 16 दिन में 15 मौतें, श्रीनगर व मुम्बई में दो मरीजों ने दम तोड़ा

नई दिल्ली : कोरोनावायरस का संक्रमण 25 राज्यों तक पहुंच चुका है। संक्रमितों का आंकड़ा 650 पार कर गया। 16 दिन में 15 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 65 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं, महाराष्ट्र के मुम्बई में भी 65 साल की महिला की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को तमिलनाडु के मदुरै में (54 साल), मध्य प्रदेश के उज्जैन में (65 साल) और गुजरात के अहमदाबाद में (85 साल) तीन लोगों की जान गई थी। अहमदाबाद की महिला कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटी थी। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव रोहित कंसल ने बताया कि संक्रमित मरीज श्रीनगर के हैदरपोरा में रहता था। उसके संपर्क में आए 4 अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले संक्रमित ने 7 मार्च से 21 मार्च के बीच दिल्ली और सहारनपुर की यात्रा की। वह 7 से 9 मार्च तक निजामुद्दीन मस्जिद में रहा। फिर 9 मार्च को ट्रेन से देवबंद गया। 11 मार्च तक यहां दारुल उलूम में रुका। फिर 11 मार्च को ट्रेन से जम्मू के लिए निकला। यहां 12 से 16 मार्च तक एक मस्जिद में ठहरा। 16 मार्च को इंडिगो फ्लाइट से जम्मू से श्रीनगर पहुंचा। 18 मार्च तक सोपोर में ही रुका। 21 मार्च को अपने घर हैदरपुरा लौटा। तबीयत बिगड़ने पर 22 मार्च को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मदुरै के मरीज को लंबे समय से डायबिटीज और ब्ल्डप्रेशर की समस्या थी। तमिलनाडु में कोरोना से यह पहली मौत है। इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में एक संक्रमित की मौत हुई थी। यहां 63 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें भी पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन लोगों की जान गई है, उनमें से 8 को शुगर, ब्लडप्रेशर या अन्य कोई समस्या थी। सोमवार को बंगाल में 57 साल के अधेड़ और हिमाचल में अमेरिका से लौटे निर्वासित तिब्बती की मौत हो गई।

इससे पहले रविवार को मुंबई में 63 साल के एक मरीज की मौत हो गई थी। इसी दिन पटना में 38 वर्षीय मरीज सैफ की मौत हो गई। सैफ डायबिटीज का मरीज था, उसकी किडनी भी खराब थी। 50 से कम उम्र में मौत का यह पहला केस है। मुंगेर का रहने वाला सैफ हाल ही में कतर से आया था। बीते 20 मार्च को एम्स में भर्ती हुआ था। महाराष्ट्र में मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन 10 लोगों की जान गई है, उनमें से 7 को शुगर या ब्लडप्रेशर की समस्या थी। महाराष्ट्र में पिछले आठ दिन में कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों मामले मुंबई के हैं। तीनों ने ही मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में दम तोड़ा।

Related Articles

Back to top button