जीवनशैली

खूबसूरती बढ़ाने के साथ हड्डियों की बीमारी दूर करता है लहसुन का तेल

लहसुन सिर्फ एक मसाला ही नहीं है बल्‍कि यह एक चमत्‍कारी जड़ीबूटी भी है,इसका इस्तेमाल कई सालों से बीमारियों को खत्म करने के लिए किया जा रहा है। हालांकी कई लोग लहसुन की महक से दूर भागते हैं लेकिन इसके कई सारे फायदे होते हैं। लेकिन क्या आपको लहसुन के तेल के बारे में पता है। इससे हमारी शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। नहीं तो आज जान लें इसके फायदो के बारे में।

खूबसूरती बढ़ाने के साथ हड्डियों की बीमारी दूर करता है लहसुन का तेल लहसुन में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। इसलिए ये हर तरह के फंगस और इंफेक्शन को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसके तेल की मदद से दाद जैसी कई स्किन इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए पहले लहसुन के तेल को हल्का गर्म कर लें और कॉटन पैड में लगा कर उस जगह पर लगाएं। ऐसा दिन में 2-3 बार करने से फायदा मिलेगा।

लहसुन का तेल एंटी बैक्‍टीरियल और एंटी सेप्‍टिक गुणों से भरा हुआ है, जो कि दांत दर्द, कान दर्द आदि में लाभ दिलाता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। ये ब्लड क्लॉट होन से बचाता है जिससे दिल की बिमारी दूर रहती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके, कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस कर के ट्राइग्लिसराइड लेवल को मेंटेन कर के अच्छा स्वास्थ्य देता है।

यह एक एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वाइरल तेल है, जो कि कान में पैदा होने वाले संक्रमण से निजात दिलाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि दांद दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है। ये तेल उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है जिव लोगों को हड्डियों की परेशानी होती है। लहसुन का तेल हड्डियों के Density को कम करता है,जिससे हड्डियों का दर्द दूर होता है।

Related Articles

Back to top button