उत्तर प्रदेशलखनऊ

घायल सपा पार्षद बन्टू यादव की इलाज के दौरान मौत

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
bantiलखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में बदमाशों की गोली से घायल समाजवादी पार्टी (सपा) के घायल पार्षद अतुल यादव उर्फ बन्टू यादव की आज तडके ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पार्षद की मृत्यु के बाद एहतियात के तौर पर नरही इलाके में सुरक्षा बढा दी गई है। गौरतलब है कि एक नवम्बर को नरही स्थित घर के पडोस में एक महिला की मौत हो गई थी। बंटू यादव पडोसी मित्र के घर गए थे और उसी समय मोटरसाइकिल सवार 2 युवक आए और उनके सिर में गोली मार दी थी। गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में बन्टू यादव को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार गोली लगने से उनके दिमाग का मुख्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। कई घंटे के आपरेशन के बाद भी उसे होश नहीं आया था। चिकित्सकों ने बंटू यादव को बचाने का प्रयास किया लेकिन आज तडके उसकी मौत हो गई। बंटू यादव पर हमले के सिलिसले में पुलिस ने 2 नवम्बर को मुख्य आरोपी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था ।

Related Articles

Back to top button