Uncategorized

चिट्‌टा बेचने से रोकने पर गढ़ा में लेदर के कारीगर का मर्डर, पहले भी हो चुका था जानलेवा हमला

जालंधर. गढ़ा की लेबर कॉलोनी में इतवार रात करीब 8 बजे शगुन के फंक्शन से निकले लेदर कारीगर राज कुमार टिंकू की हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। टिंकू के दोस्त कैलाश शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। कैलाश के भाई राजकुमार शर्मा और दोस्त मंदीप मैंडी जख्मी हैं। हमलावरों में कैलाश का सांढू मनिंदर भी था। मनिंदर के खिलाफ कैलाश पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज है। पुलिस ने चिट्टा और कैलाश की सांढू के साथ पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच कर रही है।ये था मामला.
चिट्‌टा बेचने से रोकने पर गढ़ा में लेदर के कारीगर का मर्डर, पहले भी हो चुका था जानलेवा हमला
 
आरोप है कि लेबर कॉलोनी में रहने वाला रवि मॉडल हाउस के अजय पाल निहंग के साथ मिलकर एरिया में चिट्टा बेचता था। टिंकू अपने दोस्त कैलाश के साथ इसका विरोध करता था। आरोप है कि रवि को भाजपा नेता के भतीजे का सरंक्षण है। लेबर काॅलोनी का रहने वाला कैलाश शर्मा शगुन के फंक्शन से निकला ही था कि उसे रास्ते में ही रवि और उसके साथियों ने घेर लिया। कैलाश के भाई राज कुमार शर्मा का कहना है कि हमलावरों के साथ कैलाश का सांढू मनिंदर भी था। कैलाश को बचाने के लिए वह और उसके दोस्त दौड़े।
 
मगर पुलिस ने पुष्टि नहीं की.
हमलावरों ने कैलाश और उसके दोस्त राजकुमार टिंकू को बुरी तरह जख्मी कर दिया। लोगों के आने पर हमलावर भाग निकले। कुछ लोग चारों को सिविल अस्पताल लाए पर रास्ते में ही टिंकू की मौत हो चुकी थी। कैलाश की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर भी देर रात उस पर हमले की सूचना आई, मगर पुलिस ने पुष्टि नहीं की। एडीसीपी सिटी-2 रविंदर पाल सिंह संधू का कहना है कि पुलिस ने मर्डर और इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज कर किया है। पुलिस ने केस में रवि, उसके भाई राजू, रवि के भतीजे, मॉडल हाउस के अजय पाल सिंह निहंग, मनिंदर सिंह राणा, गोलू और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
 
जख्मी कैलाश पर पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला.
हमले में गंभीर रूप से जख्मी कैलाश शर्मा पर 7 मार्च को उसके सांढू मनिंदर ने जानलेवा हमला कर जख्मी किया था। पुलिस ने कैलाश के कोट सदीक में रहते मनिंदर सिंह और उसके साथी स्वरूप उर्फ रूप, जस्सा उर्फ टोपी, दीपू उर्फ गोलू और कालू के खिलाफ केस दर्ज किया था। कैलाश ने तब पुलिस को बताया था कि वह गढ़ा के दीवान नगर में जनरल स्टोर चलाता है। उसकी शादी करीब 4 साल पहले अर्बन इस्टेट की सिमरन से हुई थी। उसकी साली सोनम की शादी बीते साल 5 जून 2016 को कोट सदीक के मनिंदर सिंह के साथ हुई थी। दोनों में अनबन थी। सोनम मायके आकर रहने लगी थी। सोनम गर्भवती थी। पंचायत में 7 जनवरी को तलाक में यह फैसला हुआ था कि जन्म के बाद बच्चे पर सोनम का ही अधिकार होगा। 7 मार्च को सोनम ने गढ़ा के एसजीएल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। कैलाश का आरोप था कि उसी रात करीब 11 बजे मनिंदर ने अस्पताल में उस पर अटैक कर दिया। वह बच्चे को अगवा करने की नीयत से आए थे। आरोपी ने उसके सिर में पिस्तौल का बट्ट मार दिया। थाना 7 में केस दर्ज किया गया था।
 
 
 
 
 

Related Articles

Back to top button