अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में जमीन धंसने से 30 से ज्‍यादा इमारतें ज़मींदोज़, जिंदा जमीन में दफ़न हो गए लोग

china-landslide_650x400_71450640867शेनचेन (चीन): चीन के शेनचेन में ज़मीन धंसने से 30 से ज़्यादा इमारतें ज़मींदोज़ हो गईं, जिसमें 59 लोग लापता हैं। चीनी अधिकारियों के मुताबिक, ये हादसा एक औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है। 30 से ज़्यादा इमारतें ज़मीन और कीचड़ में धंस गईं, जिनमें दो रिहायशी इमारतें भी शामिल हैं।

ज़मीन धंसने से पहले सैकड़ों लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका था। राहत के काम में लगे लोगों का कहना है कि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अभी ये साफ नहीं हो सका है कि ज़मीन धंसने की वजह क्या है।

चीनी अधिकारियों का कहना है कि दक्षिणी शहर शेनचेन में भूस्खलन के बाद 59 लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि एक औद्योगिक क्षेत्र में 30 से ज़्यादा इमारतें जमीन और कीचड़ में धंस गईं, जिनमें कम से कम दो रिहायशी इमारतें भी शामिल हैं। भूस्खलन से पहले सैकड़ों लोगों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, लेकिन इस हादसे में बचाए गए लोगों ने बताया कि कैसे कई लोग वहीं दफ़न हो गए।

राहतकर्मियों का कहना है कि मलबे में दबे लोगों में कुछ जीवित हो सकते हैं और उन्हें बचाने के लिए रात भर राहत कार्य चलेगा। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इस भूस्खलन की क्या वजह है।

 

Related Articles

Back to top button